बस्तर ओलंपिक 3.0: खेल का संदेश लेकर निकलेगी जनजागरूकता रैली, 28 अक्टूबर को आयोजन
बस्तर में खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से बस्तर ओलंपिक 3.0 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस आयोजन के तहत 28 अक्टूबर को एक भव्य जनजागरूकता रैली निकाली जाएगी, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाना है। जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम से सुबह 6: 30 बजे मुख्य रैली का शुभारंभ होगा, जिसमें फुटबॉल, हॉकी और कबड्डी जैसे खेलों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
