छत्तीसगढ़ में ‘अर्नब’ तूफान का व्यापक असर, भारी बारिश की आशंका, जनता और किसानों को विशेष सलाह
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस मौसमी बदलाव के कारण राजधानी रायपुर सहित विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को धान की कटाई टालने और कटी हुई फसल को सुरक्षित रखने की विशेष सलाह दी है, जबकि प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है।
