बिलासपुर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का खतरा: गुरुवार को स्कूल बंद, प्रशासन ने की व्यापक तैयारी
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर बिलासपुर में दिखना शुरू हो गया है। बुधवार को दिनभर रिमझिम बारिश हुई और ठंडी हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने गुरुवार को तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। संभावित खराब मौसम और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए बिलासपुर जिला प्रशासन ने गुरुवार को जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी विभागों को राहत और बचाव की तैयारियां पूरी रखने के निर्देश भी दिए हैं।
