बालोद हत्याकांड: पुलिस जांच ने खोली ससुर की मौत का राज, बहू और प्रेमी को आजीवन कारावास
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बहू और उसके प्रेमी को ससुर की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। प्रेमी हारमोनियम सिखाने के बहाने अक्सर रात में घर आता था, जिस पर ससुर को आपत्ति थी। इसी विरोध के चलते दोनों ने मिलकर ससुर को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया था। हत्या के बाद आरोपियों ने इसे एक सामान्य दुर्घटना दिखाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों के संदेह और पुलिस की गहन जांच से पूरा मामला सामने आ गया। कोर्ट ने हत्या के 15 महीने बाद दोनों दोषियों को सजा सुनाई।
