मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: कोलकाता से 75 वर्षीय आदिवासी लापता, 18 दिन से तलाश जारी।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत देवी-देवताओं के दर्शन के लिए कोलकाता गए बस्तर जिले के 75 वर्षीय माड़िया आदिवासी दशरू लापता हो गए हैं। 8 अक्टूबर को कोलकाता के कालीघाट मंदिर के अंदर से लापता हुए दशरू का 18 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों ने दशरू की तलाश में कालीघाट पुलिस स्टेशन और रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिली। परिवार ने अब बस्तर कलेक्टर से गुहार लगाई है और दशरू को खोजने में मदद की अपील की है।
