आदिवासी अंचल से निकली आशिका कुजूर रांची में सम्मानित, जशपुर को मिली नई पहचान
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की जिला पंचायत सदस्य आशिका कुजूर को झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। उन्हें सार्वजनिक जीवन और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘राजीव गांधी एवं 21वीं सदी’ विषय पर आयोजित सेमिनार में यह सम्मान मिला।
