तूफान ‘अर्नब’ के चलते CM साय का सूरजपुर दौरा टला, वर्चुअली 208 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास
छत्तीसगढ़ में पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से उठे भीषण चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के गंभीर असर के कारण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सूरजपुर दौरा रद्द हो गया। खराब मौसम और तेज बारिश के चलते वे उड़ान नहीं भर सके, जिसके बाद उन्होंने प्रेमनगर में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होकर क्षेत्र को 208 करोड़ 20 लाख रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 208 करोड़ 20 लाख रुपये के कार्यों का शिलान्यास और 2 करोड़ 45 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है, जिसके चलते गरियाबंद जिले के सभी स्कूलों में 28 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है।
