जांजगीर-चांपा: 10 लाख की उधारी बनी मौत का कारण, दो लोगों की हत्या में आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक बसपा पार्षद और निजी क्लिनिक संचालक की शराब में कथित तौर पर सुहागा मिलाकर हत्या कर दी गई है। यह वारदात 10 लाख रुपए की उधारी चुकाने से बचने के लिए रची गई साजिश का परिणाम बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। मृतकों की पहचान बसपा पार्षद रामखिलावन जांगड़े (55) और निजी क्लिनिक संचालक जोहितराम खरे (52) के रूप में हुई है, जबकि कमलनाथ खरे उर्फ राजा पर हत्या का आरोप है। दोनों पीड़ितों की तबीयत शराब पीने के बाद बिगड़ी थी और बिलासपुर के अस्पतालों में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
