छात्रा से BJP नेता बोला-जवान हो गई,चलो घुमाकर लाता हूं:अश्लील टिप्पणी कर छेड़छाड़ की, विरोध करने पर दुपट्टा खींचकर मारपीट, 3 लोगों पर FIR — विस्तृत जानकारी

छत्तीसगढ़ के कोरबा में भाजपा नेता अनिल चौरसिया ने नाबालिग छात्रा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, तुम अब जवान हो गई हो, चलो घुमाकर लाता हूं। इसके बाद उसे गलत तरीके से छुआ और सूट के अंदर हाथ डाल दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए छेड़छाड़ कर 3 लोगों ने मारपीट की और लज्जा भंग किया।

छत्तीसगढ़ के कोरबा में भाजपा नेता अनिल चौरसिया ने नाबालिग छात्रा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, तुम अब जवान हो गई हो, चलो घुमाकर लाता हूं। इसके बाद उसे गलत तरीके से छुआ और सूट के अंदर हाथ डाल दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए छेड़छाड़ कर 3 लोगों ने मारपीट की और लज्जा भंग किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनिल चौरसिया भाजपा विधि प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य है। हालांकि अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। वहीं, अनिल चौरसिया ने आरोपों को साजिश बताया है। मामला बालको थाना इलाके का है। जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक, 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन रजगामार के रावण मैदान में सार्वजनिक कार्यक्रम चल रहा था। उस दौरान 16 साल की नाबालिग छात्रा भी वहां मौजूद थी। आरोप है कि कौशल चौरसिया और उसके भाई अनिल चौरसिया ने छात्रा पर अश्लील टिप्पणी करते हुए कहा कि, तू तो अब बड़ी हो गई है, जवान हो गई है, चल तेरे को घुमाकर लाता हूं। छात्रा ने इसकी जानकारी अपने चचेरे भाई को दी। इसके बाद वह अपने भाई के साथ दोनों आरोपियों से बात करने पहुंची। आरोप है कि वहां मौजूद कौशल चौरसिया, अनिल चौरसिया और दिनेश चौहान ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। बीच-बचाव के दौरान नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने और उसका दुपट्टा खींचने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद डरी हुई छात्रा घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। पीड़िता के पिता की मौत हो चुकी है। वह अपने चाचा के यहां रहकर पढ़ाई कर रही है। पहले चौकी और थाने पहुंचा परिवार परिजन उसी रात शिकायत लेकर रजगामार पुलिस चौकी पहुंचे। उनका आरोप है कि वहां शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई और उन्हें यह कहकर बालको थाना भेज दिया गया कि मामला उस थाना क्षेत्र का है। इसके बाद परिजन बालको थाने पहुंचे, लेकिन वहां भी उन्हें थाना प्रभारी के आने के बाद मामले को देखने की बात कहकर लौटा दिया गया। इसके बाद परिजनों ने कोरबा एसपी से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने अनिल चौरसिया, कौशल चौरसिया और दिनेश चौहान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत छेड़छाड़, लज्जा भंग और मारपीट से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस कर रही जांच, गिरफ्तारी के प्रयास कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि, नाबालिग की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। आरोपों को अनिल चौरसिया ने बताया साजिश अनिल चौरसिया ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपों को साजिश और निराधार बताया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। चौरसिया का कहना है कि यदि शिकायत झूठी पाई जाती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। ……………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… बॉयफ्रेंड ने सेक्स किया, बदमाशों ने VIDEO बनाकर गैंगरेप किया:10वीं की छात्रा को 5 घंटे बंधक बनाकर डराते रहे; छेड़छाड़ और मारपीट की छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप हुआ है। नाबालिग बॉयफ्रेंड छात्रा को घुमाने के लिए डैम ले गया, जहां उसने बहलाकर उससे संबंध बनाए। सुनसान जगह में प्रेमी-प्रोमियों को देखकर बदमाशों की नियत बिगड़ गई। उन्होंने दोनों का अश्लील वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…