चक्रधर समरोह छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर का अनूठा उत्सव : केन्द्रीय राज्यमंत्री साहू
छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक चक्रधर समरोह इस वर्ष 7 से 16 सितंबर तक धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह महोत्सव राजा चक्रधर सिंह की कलात्मक दृष्टि का इंद्रधनुषी स्वरूप है, जो धरती और आकाश के मंच पर निरंतर जीवंत रहता है। इस समारोह में खुशी के घुंघरू और उल्लास की धुनों के साथ संस्कृति और कला का अद्वितीय संगम देखा जा सकता है। यह आयोजन कबीर साहिब के अनहद नाद की तरह जीवन की ध्वनि को जीवंत करता है।