आज ही दुनिया को मिली थी पहली परमाणु पनडुब्बी, 7 साल में अमेरिका ने किया था तैयार; अब किस देश के पास कितनी हैं?

दुनिया की पहली परमाणु पनडुब्बी का निर्माण अमेरिका ने किया था। 60 के दशक में इस पनडुब्बी ने अमेरिका की ताकत में काफी इजाफा किया था। लंबे समय तक पानी में रहने और तेज गति से चलने में सक्षम इस पनडुब्बी ने 26 साल तक अपनी सेवाएं दीं। क्यूबा मिसाइल संकट के वक्त भी अमेरिका ने इस पनडुब्बी को तैनात करके दबाव बनाने की कोशिश की थी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज यानी 30 सितंबर को ही दुनिया को परमाणु शक्ति से चलने वाली पहली पनडुब्बी मिली थी। इस पनडुब्बी का नाम ‘यूएसएस नॉटिलस’ था। 21 जनवरी 1954 को इस पनडुब्बी को अपना नाम ‘यूएसएस नॉटिलस’ मिला था। इसके बाद इसी साल 30 सितंबर को इसे अमेरिकी नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया था।

सात साल में अमेरिका ने किया था निर्माण

26 साल की सेवा के बाद नॉटिलस को 3 मार्च 1980 में सेवामुक्त कर दिया गया था। खास बात यह है कि उत्तरी ध्रुव तक पहुंचने वाली यह दुनिया की पहली पनडुब्बी थी। अमेरिका को इसे तैयार करने में सात साल का समय लगा था। 1962 के क्यूबा मिसाइल संकट के वक्त अमेरिका ने इस पनडुब्बी को भी तैनात किया था।